दौरा जिलाधिकारी ने समिति के अधिकारियों से जनपद में नदियों में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर तत्काल नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जनपद की प्रमुख नदियों के संरक्षण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर दूषित जल, अपशिष्ट कचरा अथवा अन्य प्रकार की गंदगी यदि नदियों में प्रवाहित की जाती है, तो संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर नोटिस जारी करें एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध की दिशा में सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसके प्रयोग पाए जाने पर तत्काल चालान की कार्रवाई की जाए। साथ ही, जनपद में नए ड्रेनेज स्थलों की पहचान कर समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक योजना बनाई जाए।
इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, ईई सिंचाई खुशवंत सिंह चैहान, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, जिला पंचायती राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत तथा संबंधित नगर निकायों के ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
