बलरामपुर : बदहाल सड़कों ने फिर ली एक की जान, लघु वनोपज समिति के प्रबंधक की मौत

Spread the love

28 जुलाई को अजय सिंह अपने गृहग्राम महावीरगंज से रामानुजगंज लौट रहे थे। जैसे ही वे विजयनगर चौक के पास पहुंचे, जो रामानुजगंज वाड्राफनगर स्टेट हाईवे पर स्थित है। वहां सड़क के बीचोंबीच गड्ढों ने उनकी मोटरसाइक‍िल को असंतुलित कर दिया। महावीरगंज चौक के पास बने बड़े गड्ढे में उनकी मोटरसाइक‍िल अनियंत्रित हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां आज गुरुवार को उनका दुःखद निधन हो गया।