तेतरहट और चानन की कमान महिला पुलिस अधिकारियों के हाथ:ईलू उपाध्याय और रश्मिरथी को मिली जिम्मेदारी, एसपी ने दी शुभकामनाएं

तेतरहट और चानन की कमान महिला पुलिस अधिकारियों के हाथ:ईलू उपाध्याय और रश्मिरथी को मिली जिम्मेदारी, एसपी ने दी शुभकामनाएं
Share Now

लखीसराय पुलिस ने जिले के दो महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी महिला पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपी है। पुलिस अवर निरीक्षक ईलू उपाध्याय को तेतरहट थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि रश्मिरथी को चानन थाना की नई थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। SP ने दी शुभकामना पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने दोनों महिला अधिकारियों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल होंगी।यह पहली बार है जब इन दोनों अधिकारियों को थानाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। नियुक्ति से पहले, ईलू उपाध्याय बड़हिया में सीआई (पुलिस निरीक्षक) के पद पर तैनात थीं, जबकि रश्मिरथी तेतरहाट में एसआई (पुलिस अवर निरीक्षक) के पद पर कार्यरत थीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *