तापमान में उतार-चढ़ाव, सीकर की रात सबसे ठंडी

Spread the love

मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर का अधिकतम तापमान 37.6 और संगरिया का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश में रात में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है तो वहीं तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ है। दिन में तेज धूप है, जबकि रात में ठंडक। रात और सुबह-शाम में भले ही हल्की सर्दी हो, लेकिन दिन में अब भी धूप से गर्मी का असर है।