MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट:दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी

Spread the love

पिछले 15 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने तेज गर्मी पर ब्रेक लगा रखा था, लेकिन अब उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, बिहार और झारखंड में इस हफ्ते पारा 40°C का आंकड़ा पार कर जाएागा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40kmph तक हो सकती है। उधर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य महाराष्ट्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर 44°C तक रिकॉर्ड किया गया है। इसके उलट पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसमी की खबरें… राजस्थान: इस हफ्ते 40°C के पार होगा तापमान,12 से ज्यादा शहरों में 35°C तक पहुंचा पारा पश्चिमी जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिण के 12 से ज्यादा जिलों में रविवार दिन का तापमान 35 से 40°C के बीच दर्ज हुआ। राज्य में अगले 4-5 दिन आसमान साफ रहने और तापमान में 3-4°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…