उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है। इसके कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन फिर से बढ़ गई है। रविवार को राजस्थान के फतेहपुर, नागौर और माउंट आबू में पारा माइनस में चला गया। नागौर में पारा सबसे कम, -1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिनभर धूप नहीं खिली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना समेत 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के साथ सबसे सर्द और राजगढ़ में 6.5 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सोमवार से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से इन राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका जताई है। बारिश का दौर 29 जनवरी तक रहेगा। इधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल में पिछले दिनों बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे सहित 835 सड़कें बंद हैं। रविवार को लाहौल-स्पीति के ताबो में -10 डिग्री तापमान रहा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में -10.2 और श्रीनगर में -1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 जनवरी 28 जनवरी राज्यवार मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : राज्य में फिर से सर्द हवाएं, कोल्ड-डे जैसी स्थिति, कल से 2 दिन भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में सर्दी फिर लौट आई है। रविवार को कई शहरों में दिनभर धूप नहीं खिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री से भी नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना समेत 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। वहीं, 27 और 28 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : तीन शहरों का पारा माइनस में पहुंचा, जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में ओस जमी; आंधी-बारिश की चेतावनी पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। रविवार को फतेहपुर (सीकर), नागौर और माउंट आबू (सिरोही) में पारा माइनस में चला गया। जयपुर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में ओस की बूंदें जम गईं। सोमवार से जयपुर सहित 18 जिलों में मौसम बदलेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, नैनीताल, धनौल्टी सहित कई जगहों पर पर्यटकों की भीड़ उत्तराखंड में 26 जनवरी को 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। 31 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद नैनीताल, औली, मुनस्यारी, चोपता, धनौल्टी, मसूरी, चकराता और हर्षिल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : 3 जिलों में आज बारिश की संभावना; कल तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी काफी बढ़ गई है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री से 7.5 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री से 17.2 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। फिरोजपुर में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 29 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ बिजली, ओले और घने कोहरे की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : बेतिया-बगहा समेत 5 जिलों में कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर, 28 जनवरी को बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह बेतिया, बगहा और गोपालगंज में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। मौसम विभाग ने 28 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी में बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश : 7 जिलों में आज 70km की रफ्तार से तूफान का अलर्ट, कुल्लू-चंबा सहित 4 जिलों में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमर रही है। सोमवार रात से एक बार फिर स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में 27 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। पर्यटकों को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और मंडी में 26 और 27 जनवरी को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान:MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद
