हरियाणा में 8 डिग्री तक गिरा तापमान, धुंध के आसार:14 जिलों में अलर्ट, बढ़ेगी ठंड; अंबाला में सर्वाधिक 56.7 mm बारिश

Spread the love

हरियाणा में आज ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है। आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है। हरियाणा में शुक्रवार को कैसा रहा मौसम… अब आगे कैसा रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के अनुसार हरियाणा में आज पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 शाम से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 28 जनवरी के बाद फिर से हवाएं बदलेंगी और ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।