हरियाणा के पंचकूला की रायपुर रानी तहसील के तहसीलदार विक्रम सिंगला की रिमांड अवधि खत्म होने पर वीरवार दोपहर कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान पता किया कि तहसीलदार ने एक उच्च अधिकारी के कहने पर रजिस्ट्री की थी। पंचकूला ACB टीम अब रायपुर रानी के शाहपुर गांव से जुड़ी दूसरी रजिस्ट्रियों की जांच भी शुरू करने जा रही है। विक्रम सिंगला के कार्यकाल में हुई रजिस्ट्री को विभाग के द्वारा चेक किया जाएगा। एसीबी के सूत्रों की मानें तो ऐसी कुछ रजिस्ट्री और उनके सामने आई हैं, जिनमें विभाग को कुछ संशय है। हालांकि यह जांच के बाद ही क्लियर होगा कि उनमें कोई गड़बड़ी हुई है या नहीं। एसीबी की टीम जल्द ही राजस्व विभाग से पुराना रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी, जिसके बाद जांच शुरू होगी।
दो अधिकारियों के नाम आए सामने पंचकूला तहसीलदार विक्रम सिंगला की गिरफ्तारी के बाद दूसरे अधिकारियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। जांच में दो अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। हांसी के जिस युवक के नाम रजिस्ट्री हुई है, वो एक अधिकारी का रिश्ते में भाई बताया जा रहा है। जिसके चलते एसीबी की टीम अब उक्त अधिकारी को भी जांच में शामिल करेगी। एसीबी के अनुसार उक्त अधिकारी फिलहाल छुट्टी लेकर गया हुआ है, लेकिन जांच से नहीं बचा जा सकता।
पंचकूला में तहसीलदार विक्रम सिंगला का रिमांड खत्म, भेजा जेल:दूसरी रजिस्ट्रियों की जांच करेगी ACB, कब्जे में लेगी पुराना रिकॉर्ड
