नूंह जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर तावडू शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तावडू शहर के बाईपास पर हादसा जानकारी के अनुसार हादसा तावडू शहर के डिढ़ारा बाईपास पर हुआ था। मृतक की पहचान राजकुमार (17) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के बरसाती डेरा का रहने वाला था। राजकुमार एक टूर ट्रेवल्स की बस में कंडक्टर के तौर पर काम करता था। बस का स्टैंड चुंधिका गांव में स्थित है, जहां कंपनी का ऑफिस भी है और राजकुमार यहीं पर रहता था। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव सड़क हादसे की सूचना मिलते ही शहर तावडू थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
नूंह में ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत:टूर ट्रेवल्स की बस में कंडक्टर था; कन्नौज का रहने वाला
