राजगढ़ः तीन मंजिला मकान का निचला हिस्सा जमींदोज, कोई जनहानि नही

Spread the love

नगरपालिका प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटना के कुछ घंटों पूर्व ही मकान में निवासरत लोग सहित सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था साथ ही बैरीकेट्स लगाकर आसपास के क्षेत्र में आवजाही प्रतिबंधित की गई थी। बारिश के चलते मंगलवार देर रात मकान का निचला हिस्सा जमींदोज हो गया और उपरी दो मंजिल दूसरे मकान के सहारे टिक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि मकान मालिक को पहले ही नोटिस दिया गया था साथ ही घटना के पहले मकान में निवासरत लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। बारिश के चलते नदी या नाले के समीप बने जर्जर मकानों का भी सर्वे किया गया, जहां खतरा है, वहां बैरिकेट्स लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।