टीला ढहने से बहू की मौत, सास घायल

Spread the love

थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरा लोहार गढ़वा निवासी की ननकीवा(50)पत्नी भगवानदीन व उसकी बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन(20) पत्नी दिलीप निषाद आज सुबह गांव की कई महिलाओं के साथ पहलवान के डेरा स्थित टीले से मिट्टी की खोदाई करने गई थी। जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। इसमें सास व उसकी बहू मलबे में दब गई। साथ आईं महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने हाथों व फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 और 108 एंबुलेस के कर्मियाें ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन की मौत हो गई जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।