में सूक्ष्म जीव दिवस के उपलक्ष्य पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ‘सूक्ष्म जीवों की
छिपी दुनिया’ विषय पर एक कार्यक्रम
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर वशिष्ट
अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने की।
प्रो. विनोद छोकर ने शुक्रवार काे अपने संबोधन में कहा कि सामान्य शिक्षा के साथ-साथ इस
प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में न केवल ज्ञान बढ़ता
है, बल्कि उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों
को विचारों का आदान-प्रदान करने तथा पाठ्य पुस्तकों से भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित
करते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों की भागीदारी और रचनात्मकता
की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन मनोरंजन और सहयोग के माध्यम से शैक्षणिक
गतिविधियों को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम संचालन में संकाय सदस्यों प्रो. नीरज दिलबागी,
डा. मंजू यादव, डा. अनिता गिल, डा. खुशबू सेठी, डा. मीनाक्षी पाल, डा. राकेश यादव,
डा. केडी रावत तथा डा. नयनतारा की भी सक्रिय भूमिका रही। प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि इस अवसर पर ‘सूक्ष्म जीवों की छिपी दुनिया’ से संबंधित विभिन्न
बिंदुओं पर पोस्टर मेकिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन
किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमएसी माइक्रोबायोलॉजी की यशी असलिया ने पहला
तथा बीएससी लाइफ साइंस की कनिका व अनुष्का दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। रंगोली मेकिंग
में बीएससी लाइफ साइंस की कनिका, करुणा और मुस्कान ने पहला तथा एमएसी बायोटेकनोलॉजी
व माइक्रोबायोलॉजी की टीमों ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सूक्ष्म जीव विज्ञान,
वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषयों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
एमएससी की अनिता, आकाश व अंजलि की टीम ने जीती जबकि सूक्ष्म जीव मित्र या शत्रु विषय
पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान की सानया व नेहा प्रथम स्थान
पर रहीं।
