फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक बड़ी कार्रवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शहर के अलग-अलग 6 से 8 ठिकानों पर टीमें छापेमारी कर रही है। इनमें कई स्कूल और कपंनी मालिकों के घर शामिल है। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे ही फरीदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की जा रही है। शहर में इन जगहों पर छापेमारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें शहर में अलग अलग जगह पर छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उनमें सेक्टर 11 स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस और सेक्टर 21 में निवास शामिल है। इसके अलावा सेक्टर सेक्टर 17 और सेक्टर 28, नहर पार इलाके के कई स्कूल शामिल है। सूत्र ने बताया कि 6 से 8 ठिकानों पर आईटी की टीमें छापेमारी कर रही है। क्टर नौ के मकान नंबर 504-505 में रानी रॉड के मालिक दीपक गुप्ता के यहां भी छापेमारी हो रही है। बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ये छापेमारी किसी बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होने के चलते की जा रही है । मिल जानकारी के मुताबिक स्कूलों औक कंपनी के रिकार्ड को चेक किया जा रहा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…
फरीदाबाद में IT की 8 ठिकानों पर रेड:कंपनी मालिकों के घर और स्कूल शामिल; रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीमें
