खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान पायी गई गंभीर अवहेलनाओं को देखते हुए दुकान का पंजीयन रद्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह निर्णय जन स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया । दुकान में आगामी विक्रय पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक अन्य आठ मिष्ठान केन्द्रों से 15 नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जबलपुर हीरा स्वीट्स में भारी गंदगी में बन रही थी मिठाई पंजीयन निलंबित
