वसंत का संदेश लेकर लौटी ‘अबाबील’, दक्षिण अफ्रीका से हिमालय पहुंची, नैनीताल में बढ़ी चहचहाहट

Spread the love

फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में नैनीताल में अबाबील का दिखाई देना स्थानीय लोगों और पक्षी प्रेमियों के लिए बेहद उत्साहजन होता है. माना जाता है कि जैसे ही यह चिड़िया लौटती है, कड़ाके की ठंड विदा लेने लगती है और पहाड़ों में हरियाली तथा सुहावने मौसम की शुरुआत हो जाती है.