एकडेरवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।