सुशील पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर लाई झज्जर पुलिस:कोर्ट में पेश कर मांगा रिमांड; युवक को उपलब्ध कराई थी इटालियन पिस्टल

Spread the love

हरियाणा के झज्जर जिले में तीन महीने पहले इटालियन पिस्टल और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार हुए युवक को लेकर पुलिस सुशील पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर लेकर आई। जहां बीते दिन सुशील से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं पुलिस ने गहन पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के लिए अपील लगाई गई, लेकिन सुशील का रिमांड पुलिस को नहीं मिला। झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ के एक युवक को इटालियन ब्रेटा पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ था कि वह पिस्टल उसे सुशील कुमार ने ही उपलब्ध करवाई थी। हालांकि उसे यह नहीं बताया गया था कि इस पिस्टल का उसे करना क्या है। सुशील ने उसे आगे के लिए कोई निर्देश नहीं दिए थे। सुशील से पूछताछ के लिए पुलिस बीते दिन मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर लाई थी, लेकिन झज्जर पुलिस को सुशील का रिमांड समय नहीं मिला और गहन पूछताछ नहीं हो पाई। पुलिस को जजमेंट का इंतजार आरोपी विशाल सहरावत ने पुलिस रिमांड पर खुलासा किया था कि उसी दौरान उससे पूछताछ हुई, तो उसने कुछ खुलासे किए थे। विशाल ने बताया था कि वह सागर हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार का शागिर्द है, जो इटालियन पिस्टल उससे बरामद हुई, वह सुशील के कहने पर उसे मिली थी। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा गया था, लेकिन नहीं मिला और अभी जजमेंट की कॉपी नहीं आई है, आते ही दोबारा से फिर वारंट के लिए अपील लगाई जाएगी। सुशील के इशारे पर पिस्टल-कारतूस मिले पुलिस के मुताबिक, आरोपी विशाल ने बताया कि मई 2025 में सुशील कुमार को बेल मिली थी। इस दौरान वह सुशील से मिला था। सुशील की कोर्ट में पेशी के दौरान विशाल उससे मिला। इसी दौरान सुशील ने इशारा कर विशाल को बताया था कि उस गाड़ी से तुझे माल मिल जाएगा। विशाल गाड़ी के पास गया और वहां से उसे पिस्टल और कारतूस मिले। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुशील कुमार ने उसे पिस्टल को दे दी थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि उस पिस्टल का उसे करना क्या है। वह पिस्टल लेकर सुनील के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। पिस्टल से वह कुछ कर पाता, इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सुशील की पत्नी के गोत्र का आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में सुशील से उसकी नजदीकियां सुशील की पत्नी सावी सहरावत के गोत्र के कारण बढ़ी थी। दोनों का एक ही गोत्र होने के चलते विशाल और सुशील में भाईचारा बना। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना होने लगा था। जेल जाने के बाद भी सुशील के संपर्क में रहा आरोपी के मुताबिक, भाईचारा बनने के बाद ही सुशील ने उसे कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने शुरू किए थे। दोनों ने 2014 से साल 2021 तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक साथ रेसलिंग की प्रेक्टिस की। हत्या के केस में सुशील के जेल जाने के बाद भी विशाल उसके संपर्क में रहा और जेल में मिलता रहा।