सीएसजेएमयू कुलपति ने बताया कि सभी ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमानजी की आराधना कर विश्वविद्यालय परिवार के मंगल, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। यह आयोजन विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, भक्ति भावना एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था उत्पन्न करने वाला सिद्ध हुआ।
इस मौके पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ की निदेशक डॉ. किरण झा सहित डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. मनस उपाध्याय, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रशांत उद्धव, डॉ. एस. पी. वर्मा, डॉ. प्रियांका शुक्ला, डॉ. पूजा सिंह एवं डॉ. सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।
