Jaunsari Art Dehradun : श्रद्धा अपने दादा की विरासत को हमेशा जिंदा रखना चाहती हैं. अगर आप जौनसारी टोपी या जैकेट खरीदना चाहते हैं तो देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे उत्तराखंड ट्रेड एक्सपो में आ सकते हैं, जहां आप जौनसारी जैकेट 700 रुपए और टोपियां 200 रुपए के हिसाब से ले सकते हैं. श्रद्धा बताती हैं कि उन्होंने पारंपरिक डिजाइनों में आधुनिकता का तड़का लगाया और सोशल मीडिया के जरिए इसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश किया. श्रद्धा का यह कदम न सिर्फ उनकी संस्कृति को जीवंत कर रहा है, बल्कि उनके परिवार के साथ कारीगरों के लिए रोजगार के लिए नई राह भी खोल रहा है.
Success Story : ओम बिरला से लेकर हरीश रावत तक मुरीद…उत्तराखंड की श्रद्धा बना रहीं ऐसी टोपी, हाथोंहाथ खरीद रहे अमेरिका और यूरोप
