नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने किया खाद्य पदार्थों का दान

Spread the love

कार्यक्रम में विद्यालय के एसएसआर क्लब के वरिष्ठ अध्यापकों के मार्गदशन में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों ने घर का बना भोजन उन जरूरतमंदों के बीच वितरीत किया जिन्हें इनकी सर्वाधिक जरूरत है।

रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के आस-पास रिक्शाचालकों, दिहाड़ी मज़दूरों, ठेलेवालों, रेजा-कुलियों, जरूरतमंद महिला एवं छोटे-छोटे बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस प्रकार घर का बना भोजन पाकर लोगों ने विद्यालय के बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए एक उपयोगी कदम है। इससे जहां एक ओर बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास होता है। वहीं दूसरी ओर समाज को एक सन्देश भी जाता है कि अगर इस तरह के छोटे- छोटे प्रयास किये जाएं तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।