हिसार में मंगलवार को छात्रों ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में जमकर हंगामा किया। कई स्टूडेंट दीवार फांदकर कैंपस में घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ भी छात्रों ने खींचतान हो गई। छात्रों का एक ग्रुप VC ऑफिस के बाहर भी इक्टठा हो गया। ऑफिस का गेट बंद मिला तो छात्रों ने धक्का मारकर गेट खोलने की कोशिश की। करीब 6 घंटे तक कैंपस में स्टूडेंट हंगामा करते रहे। दरअसल, स्टूडेंट यूनिवर्सिटी द्वारा फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। उधर, हंगामा बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाकर एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। अब 3 पॉइंट में पढ़िए पूरा घटनाक्रम… एजुकेशनल फॉर्म की भी फीस बढ़ाई छात्रों का कहना है कि VC ने रिअपीयर और अन्य कई एजुकेशनल फॉर्म के साथ कोर्स की फीस बढ़ाई गई है। नर्सिंग कॉलेज की फीस पिछले साल एक सेमेस्टर में 75 हजार रुपए थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 98 हजार रुपए कर दिया गया है। कमेटी बनाने का आश्वासन दिया छात्र नेता अज्जू घनघस ने बताया कि VC नरसीराम बिश्नोई ने उनकी मांगों को सुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट-पुलिस में खींचतान, VIDEO:हिसार में दीवार फांदकर कैंपस में घुसे; 6 घंटे तक प्रदर्शन; फीस बढ़ने पर हंगामा
