IITBHU में सिंगर दर्शन रावल का लाइव शो:कमरिया गाने पर स्टूडेंट्स ने खूब डांस किया, 3 हजार आईआईटीयंस पहुंचे

Spread the love

IIT BHU के टेक्नेक्स में लाइव प्रोग्राम के लिए प्रसिद्ध सिंगर दर्शन रावल पहुंचे। दर्शन रावल को सुनने के लिए एडीवी ग्राउंड का कोना-कोना भरा हुआ है। सिंगर को सुनने के लिए आईआईटी बीएचयू सहित दिल्ली, रांची, लखनऊ, कानपुर, नोएडा आदि जगहों से भावी इंजीनियर पहुंचे हैं। मंच पर दर्शन के एंट्री लेते ही स्टूडेंट्स ने जमकर सीटियां और तालियां बजाईं। कुछ लड़कियां पोस्टर लेकर पहुंची थीं। पोस्टर पर लिखा था- ए हग प्लीज, वेटिंग फार 7 ईयर। दर्शन रावल ने चोगाड़ा तारा और कमरिया गाना गाया तो ग्राउंड में मस्ती का माहौल छा गया। लोगों ने खूब डांस किया। स्टेज के पास से सेल्फी ली। दर्शन रावल ने जब रातें लंबिया-लंबिया गीत गाया तो छात्र-छात्राओं ने इन खूब डांस किया। इससे पहले स्वतंत्रता भवन में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नेक्स – 2026 का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें रोबो सॉकर गेम का आयोजन भी शामिल था। प्रदर्शनी में बेल्ट-फेड गैस ऑपरेटेड ऑटोमेटिक सपोर्ट वेपन (7.62 एमएम एमएमजी) और ऑटोमेटिक ग्रेनेड सिस्टम (एजीएस) जैसे उपकरण शामिल थे। 3 तस्वीरें देखिए…
लाइव परफार्मेंस की लाइव अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…