मेरठ में स्ट्रीट डॉग की नृशंस हत्या कर दी। स्ट्रीट डॉग ने एक बच्चे को काट लिया था। इससे गुस्साए मोहल्ले के एक युवक ने उसे पहले लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। अधमरा हो गया, तो मुंह को ईंट से कूच दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसकी लाश को रस्सी से बांधकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी लाश को रस्सी में बांधकर पूरे मोहल्ले में घुमाता रहा। सड़क पर घसीट-घसीटकर लहूलुहान कर डाला। इससे स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी कुत्ते की हत्या करता उसे घसीटता दिख रहा है। घटना दो दिन पुरानी है। इसका सीसीटीवी अब सामने आया है। मामला शहर के कंकरखेड़ा इलाके का है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पहले यह 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कंकरखेड़ा इलाके में स्ट्रीट डॉग ने एक बच्चे को काट लिया था। इससे इकरामुद्दीन का बेटा चांद गुस्सा गया। उसने पहले स्ट्रीट डॉग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। डॉग के मुंह पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए। जब डॉग की मौत हो गई, तो उसने लाश को रस्सी से बांधा और पूरे मोहल्ले में घुमाया। सड़क पर लाश को घसीटता रहा, इससे उसकी लाश के चीथड़े उड़ते रहे। सड़क भी खून से लाल हो गई। लोगों के समझाने पर भी नहीं रुका
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ते को पीटते समय मोहल्ले के कई लोग आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चांद लोगों की बात मानने को तैयार नहीं था। उल्टा ईंट उठाकर लोगों पर आक्रामक हो गया। उसने हमला करने की कोशिश भी की।
आशा, राजू, अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते को बेहद बर्बरता से मारा गया है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में गुस्सा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चौकी प्रभारी बोले- शिकायत मिलने पर एक्शन लेंगे
चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ————— ये भी पढ़ें- लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के शव लटकते मिले:सीतापुर में 22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे शादी की, उसी से झूलते मिले सीतापुर में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों ने 22 दिन पहले गुपचुप शादी की थी। बाद में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को अपना लिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में जिस पेड़ के नीचे बने मंदिर में उन्होंने शादी की थी। उसी पेड़ से दोनों के शव एक फंदे से लटके हुए थे। पढ़िए पूरी खबर…
मेरठ में स्ट्रीट डॉग की हत्या, VIDEO:लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा, ईंट से मुंह कूचा; लाश को रस्सी से बांधकर घसीटता रहा
