कुरुक्षेत्र में दूसरी गाड़ी की कहानी निकली झूठी:क्विड कार में आए थे लूटेरे, 64 लाख बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में नेशनल हाईवे-152डी पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर रोहतक के ज्वेलर की कार लूटने के 2 आरोपी प्रदीप और सचिन निवासी मदीना जिला रोहतक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उनको 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनी गई कार समेत ​​​करीब 64 लाख रुपए और वारदात में इस्तेमाल क्विड कार, 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन व 1 कारतूस बरामद हुआ। इनके पहले पकड़े गए आरोपी ड्राइवर संदीप, उसके भाई सूरज उर्फ सोनू और दोस्त अशोक निवासी शिमली जिला रोहतक को जेल भेज दिया। दूसरी कार की कहानी निकली झूठी आरोपी अशोक की क्विड कार में आए थे। ज्वेलर के पीछे एक और गाड़ी आकर रुकी, तो आरोपियों ने चालाकी से उस गाड़ी को भेज दिया। आरोपी ने बहाना बनाया कि ज्वेलर की गाड़ी एक्सीडेंट करके आई है, इसलिए उसे रोका गया है। उसके जाते ही प्लानिंग के तहत गाड़ी लेकर भाग गए। ड्राइवर ने बनाई प्लानिंग लूटपाट की प्लानिंग ज्वेलर के ड्राइवर संदीप ने बनाई थी। इस काम के लिए उसने अपने भाई और दोस्तों को तैयार किया। आरोपी संदीप करीब 4 साल से उसके पास काम कर रहा था। अक्सर संदीप उसकी कार में कीमती जेवर और कैश लेकर आता-जाता था। संदीप और अशोक पर कर्ज पूछताछ में संदीप ने कबूल किया कि उसके पास 8-10 लाख रुपए कर्ज चढ़ गया था। देनदार घर पर आकर तंग करते थे, तब उसने बड़ा हाथ मारने की सोची। इसके लिए उसने पहले अपने पड़ोसी अशोक कुमार से बातचीत की, क्योंकि उस पर 15 लाख के करीब कर्जा था। सुबह साढ़े 4 बजे भेज दिया रोहतक के कन्हेली रोड के ज्वेलर सागर शाह ने इस्माइलाबाद पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर सुबह करीब साढ़े 4 बजे उसका ड्राइवर संदीप कुमार और नौकर युवराज उसकी हुंडई वेन्यू कार लेकर रोहतक से शाहाबाद भोला ज्वेलर की दुकान पर आए थे। अपना काम निपटाने के बाद नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए रोहतक आ रहे थे। पिस्टल के दम पर छीनी थी कार जैसे वे सुबह करीब 9 बजे हाईवे पर तलहेड़ी गांव के पास पहुंचे, तो आगे और पीछे से 2 गाड़ियों ने उनको घेर लिया। इन गाड़ियों से उतरे 4 बदमाश गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने ड्राइवर को वहीं उतार दिया, जबकि युवराज को अपने साथ ले गए, जिसे पिहोवा मोड़ उतारा, उसकी कार में कीमती सामान था। अशोक की गाड़ी का इस्तेमाल सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लूटपाट के लिए अशोक ने अपनी गाड़ी का इस्तेमाल किया। आरोपी पिस्टल कहां से लेकर आए, पुलिस उसकी जांच कर रही है। अभी मामले की जांच चल रही है और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।