Rishikesh forest land dispute : 27 दिसंबर की कार्रवाई के बाद आज हालात और ज्यादा गंभीर हो गए. गुमानीवाला के मनसा देवी रेलवे फाटक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर वहीं बैठ गए. इस कारण रेल यातायात पूरी तरह बाधित रहा. कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
ऋषिकेश में वन भूमि चिन्हीकरण कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, बिगड़े हालात
