हरियाणा के नूंह में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस के सामने ही युवकों ने पत्थरबाजी की। महिलाओं ने भी छत पर चढ़कर पत्थर फेंके। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद युवकों ने झुंड में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की। इस झड़प में कई 11 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें एक युवकों के साथ महिलाएं भी इकट्ठा होकर पत्थर बरसा रही हैं। पत्थरबाजी करते युवकों के PHOTOS… 5 एकड़ जमीन को लेकर पूरा विवाद
आंकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बाई निवासी ताहिर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 5 एकड़ जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। उन्होंने जमीन का केस कोर्ट में डाल रखा है। इसके बाद कोर्ट ने करीब एक साल पहले जमीन का फैसला उनके पक्ष में सुनाया, जिसके बाद जमीन की देखरेख वहीं कर रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी उनसे रंजिश रख रहे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… 2 पॉइंट में पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… थाना प्रभारी बोले- 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
आंकेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामवीर ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। शिकायत पर 26 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
पुलिस के सामने ही जमकर पत्थरबाजी, VIDEO:नूंह में महिलाओं ने छत से फेंके पत्थर, घर में घुसकर बेटी को पीटा; 11 लोग घायल
