गुरुग्राम में प्राइवेट स्कूल में चले लाठी-डंडे, VIDEO:₹1.50 लाख फीस को लेकर पेरेंट्स-चेयरमैन में विवाद, एक दूसरे को मारी कुर्सियां

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट स्कूल में फीस को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान पेरेंट्स और स्कूल चेयरमैन व टीचरों के बीच लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं। घटना गांव सहजावास स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की। जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। झगड़े के बाद आरोपी पेरेंट्स मौके से फरार हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर जांच की जा रही है। पुलिस ने स्कूल पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला….. डेढ लाख फीस पेंडिंग का है विवाद
शिकायतकर्ता वीरेंद्र ने बताया कि दोनों के दो दो बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं। इनकी डेढ लाख फीस पेंडिंग है। कुछ दिन पहले इन्होंने रियायत मांगी थी तो हमने 90 हजार रुपए देने को कह दिया, लेकिन ये लोग फीस भी नहीं भर रहे थे। इसके बाद मैंने उन्हें ये कह दिया था कि कोई फीस मत भरो, लेकिन मार्च के बाद अपने बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में एडमिशन करवा देना। इसी बात को लेकर वो रंजिश बनाए हुए थे। गुरुवार को पहले इन्होंने फीस काउंटर पर बैठे अकाउंटेंट से झगड़ा किया, उसके बाद चले गए थे, लेकिन फिर अपने साथियों के साथ वापस आए और हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने दी शिकायत
घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।