खेल मंत्री ने की खेल विश्वविद्यालय, अकादमी बनाने व महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा

Spread the love

इस दौरान खेल विभाग और महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल सुविधाओं के विस्तार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की बैठक में नंदा गौरा योजना, महिला सारथी योजना समेत सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए आवश्यक प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाए और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।