मोनाल कप में रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए ने अपने-अपने मैच जीते

sport-monal-cup-royal-strikers
Spread the love

पहला मैच सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स और बुल्स के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 03 विकेट पर 191 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज पुष्पेंद्र लटवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 119 रन की शतकीय पारी खेली। बुल्स के खिलाड़ी सिकंदर चौहान ने 02 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय बुल्स की टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए नरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। स्ट्राइकर्स की ओर से नीरज गिरी ने 03 विकेट लिए। सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स ने यह मैच 16 रन से जीत लिया। पुष्पेंद्र लटवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दिन का दूसरा मैच सचिवालय ए एवं सचिवालय पैंथर्स के बीच खेला गया। पैंथर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 154 रन बनाए। टीम के लिए सौरभ उनियाल ने 46 रन बनाए। सचिवालय ए की ओर से टीएच खान ने 04 विकेट और टिकराज ने 03 विकेट लिए।