कराटे चैंपियनशिप में कानीन जुकु आर.बी. मार्शल आर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

sport-karate-championship-medals
Spread the love

अकेडमी के 6 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 स्वर्ण, 3 रजत और 01 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खुशी मजूमदार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काता और कुमिते दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। आरुषि वर्मा ने काता और कुमिते दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। दृष्टि उपाध्याय ने कुमिते वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि रिया राजभर ने कुमिते में कांस्य पदक अर्जित किया। देवेंद्र राय ने अपने दमदार प्रदर्शन से कुमिते के साथ-साथ काता वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा आरुष देव वर्मा ने काता वर्ग में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक अपने नाम किया।