खेल से पैदा होता है सौहार्द और समन्वय : डाॅ. दिनेश शर्मा

Spread the love

डाॅ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता की पहल करके देशभर में खेल के प्रति एक नया उत्साह पैदा कर दिया है। इसका परिणाम है कि गांव और शहरों से निकली प्रतिभाएं देश विदेश में विजय/सफलता का परचम लहरा रही हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल समाज में जाति धर्म के बंधन को तोडता भी है। खेल में हार जीत लगी रहती है और खिलाडियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए। खेल के क्षेत्र में अब तमाम तरह के व्यवसायिक अवसर उपलब्ध हैं।

सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तीकरण का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विधायक राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं और मंचासीन पदाधिकारियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष सहकारी बैंक वीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू, डॉ. संजय चतुर्वेदी, शंकरी सिंह व मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या आदि उपस्थित रहे।