हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। ट्रक के साथ कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव-राहत कार्य शुरू किया। सबसे पहले घायलों को सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, फिर शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पुलिस के मुताबिक, कार सवार परिवार दिल्ली के उत्तम नगर से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सोनीपत आया था। इसी दौरान हादसा हो गया। घायलों के परिवार को सूचना दे दी गई है। हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ हादसा
हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दो सगी बहनों की मौके पर मौत, चार घायल
इस हादसे में मनदीप कौर और मनप्रीत कौर नाम की दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर राई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस तलाश रही
पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जन्मदिन मनाने दिल्ली के उत्तम नगर से आया था परिवार
पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी लोग दिल्ली के उत्तम नगर से आए थे। शुरुआती जानकारी मिली कि कार में सवार महिला अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बहनों और जीजा के साथ सोनीपत पहुंची थी। फिलहाल, पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर ही पूरी जानकारी मिल पाएगी कि मृतक और घायल कौन-कौन है। अभी सिर्फ इतना पता चला है कि दोनों मृतक लड़कियां आपस में बहनें थीं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बहनों को कुचला, मौत:सोनीपत में हाईवे पर खड़ी कार में मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटा, 4 घायल; बर्थडे मनाने आए थे
