गुरुग्राम में मदर डेयरी बूथ में घुसी तेज रफ्तार ब्रेजा:सेक्टर-70 में हादसे में बाहर खड़े कई लोग जख्मी; पुलिस ने गाड़ी जब्त की

Spread the love

गुरुग्राम में सेक्टर 70 स्थित मदर डेयरी मिल्क के बूथ में एक ब्रेजा कार घुस गई। रविवार देर रात तेज रफ्तार से दौड़ रही मारुति सुजुकी ब्रेजा अचानक लोगों को टक्कर मारते हुए बूथ में घुसी। हादसे में कई लोगों को चोट आईं हैं, जबकि कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मारी और फिर बूथ की दीवार तोड़ते हुए अंदर तक घुस गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। हालांकि इस हादसे में कितने लोगों को चोट आई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चार लाेगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के बाद ड्राइवर ने कार से उतरकर आसपास के अंधेरे में भागने में सफलता पा ली। कुछ लोगों का दावा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार जब्त की गई पुलिस ने कार को बूथ से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है और रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रही है।