जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों में प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविरों में उपस्थित होकर उपकरणों का लाभ उठाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि ‘सक्षम जयपुर अभियान’ के प्रथम चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, वॉकिंग स्टिक, कमर व घुटने की बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैशाखी, वॉकर, ट्राइपॉड, श्रवण यंत्र, कृत्रिम डेन्चर एवं चश्में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
