कड़िया मुंडा के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने को लेकर की गई प्रार्थना

spcial-prayers-in-nd-grover
Spread the love

फिलहाल कड़िया मुंडा ऑर्किड अस्पताल, रांची में चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत हैं।

इस अवसर पर तीनों विद्यालयों के प्राचार्य ज्ञान हांस ओझा, मुकेश गोप और अनिल मांझी के अलावा उषा हंस ओझा, दीपक केसरी, सुसारी होरो, जितेंद्र राम, सुमेल सुनीता आइन्द, मुकेश साहू, संतोष राम, सिंधिया मुंडा,रीना कुजूर सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थेे। सभा में सभी ने कड़िया मुंडा के पूर्ण स्वस्थ होने और उन्‍हें दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने कहा कि कड़िया मुंडा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर सक्रिय भूमिका में लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।