गुरुग्राम में युवती से स्पा सेंटर मैनेजर ने किया रेप:बोली- दोस्ती प्रेम संबंध में बदली; डिनर के बहाने ले गया, दोस्त को भी बुलाया

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती दिल्ली की रहने वाली है और झाड़सा में अपनी एक फ्रेंड के पास आई हुई थी। इसी दौरान युवक उसे डिनर कराने के बहाने अपने रूम पर ले गया और अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहती है और अपनी दोस्त के पास रहने के लिए कुछ दिन गुरुग्राम आई थी। राह चलते युवक से हुई दोस्ती युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले हुडा सिटी सेंटर के पास राह चलते उसकी जोयदेव रॉय नाम के युवक से बातचीत हुई थी। वह मूल रूप से कोलकत्ता का रहने वाला है और सेक्टर 45 में एक स्पा सेंटर में मैनेजर है। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत होती थी। कई बार संबंध बनाने को कहा था कई बार जोयदेव ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया और कहा कि पहले शादी करेंगे। 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे जोयदेव ने फोन कर कहा कि वे साथ में कुछ खाएंगे और बात करेंगे। वह बाइक पर उसे लेने आ गया। कमरे पर ले जाकर रेप किया वह पीड़िता को सेक्टर 39 झाड़सा से अपनी मोटरसाइकिल पर सेक्टर 45 स्थित अपने स्पा सेंटर में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पीड़िता को पिला दी। नशे के प्रभाव से पीड़िता का सिर घूमने लगा और वह विरोध नहीं कर पाई। जोयदेव ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतारे और उसके साथ रेप किया। उसने दूसरे कमरे में सो रहे अपने एक दोस्त को भी बुलाया और उसने भी रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी सुबह जब पीड़िता की आंख खुली, तो दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी वीडियो बना ली गई है। अगर उसने पुलिस में रिपोर्ट की या किसी को बताया, तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता का कहना है दोनों युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर केस रजिस्टर्ड किया गया है।