एसपी ने शहर के व्यावसायियों के साथ की बैठक

Spread the love

एसपी ने यातायात व्यवस्था, नशा विरुद्ध अभियान एवं चतरा में चारों तरफ नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही। साथ ही पूरे नगर में वन वे ट्रैफिक नियम को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
चतरा डीटीओ को वाहनों की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं अति तीव्र गति से चलती वाहनों पर लगाम लेने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए 1930 नंबर पर तुरंत जानकारी देने पर साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। नगर में कानून व्यवस्था मजबूती के साथ लागू होगा यह सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव संजय अग्रवाल, पूर्व जिला व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष शंकर तुलस्यान, संघ के संरक्षक बिगन अग्रवाल, विद्यासागर आर्य, सचिव शैलेंद्र खंडेवाल, प्रमोद ताम्बी सहित अन्य उपस्थित थे।