रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रॉपर्टी का सौदा इसी महीने फाइनल हुआ। डील के दौरान लगभग 48.60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में अदा किए गए। सोनू ने यह अपार्टमेंट करीब 8.10 करोड़ रुपये में बेचा है। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने यह संपत्ति वर्ष 2012 में 2.94 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी करीब 13 साल बाद सोनू ने इस घर को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया है।
काम की बात करें, तो सोनू सूद पिछली बार फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बतौर निर्देशक और लेखक भी अपना पहला कदम रखा था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन सोनू के काम को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। फिलहाल, अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस उनकी नई परियोजनाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
