सोनिया-प्रियंका गांधी आज करेंगी वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण:10 हजार की भीड़ जुटने का दावा; स्टेच्यू नहीं लगने पर विक्रमादित्य ने दिया था इस्तीफा

सोनिया-प्रियंका गांधी आज करेंगी वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण:10 हजार की भीड़ जुटने का दावा; स्टेच्यू नहीं लगने पर विक्रमादित्य ने दिया था इस्तीफा
Share Now

हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता एवं छह बार के CM रहे वीरभद्र सिंह की जिस प्रतिमा के नहीं लगने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, आज उसका अनावरण कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी करने जा रही हैं। शिमला के रिज पर सत्तारूढ़ कांग्रेस प्रतिमा के अनावरण के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होकर स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए रिज पर लगभग सात हजार कुर्सियां लगाई गई है, जबकि एक हजार कुर्सियां रिजर्व रखी गई है। शिमला पहुंची सोनिया-प्रियंका गांधी कार्यक्रम में शामिल होने बीते रविवार को ही सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गई हैं। दोनों शिमला के छराबड़ा में प्रियंका के घर पर ठहरे हैं। इस कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पूरी तरह सजा दिया गया है। पूरे शहर में वीरभद्र सिंह पोस्टर लगाए गए हैं। 11 बजे होगा अनावरण आज सुबह 11 बजे प्रतिमा के अनावरण के बाद कांग्रेस नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से लोग शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। पार्टी ने शिमला जिला के कांग्रेस नेताओं को कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ जुटाने के निर्देश दिए है। विक्रमादित्य सिंह खुद शिमला ग्रामीण से विधायक है। यहां से सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ठियोग, रोहड़ू, रामपुर, किन्नौर और शिमला शहरी सीट से ज्यादा भीड़ इस कार्यक्रम में जुटने का अनुमान है। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई प्रतिमा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा मशहूर एवं वयोवृद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। इसकी ऊंचाई 9 फीट है। इसे बनाने में लगभग 24 लाख रुपए खर्च आया है। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार के स्टूडियों में यह मूर्ति बनाई गई है। यह प्रतिमा अष्टधातु की बनी है। इसमें सबसे ज्यादा तांबा व जिंक धातु का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा है। रिज पर इन दिग्गजों की प्रतिमा पहले से स्थापित रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह, स्कैंडल प्वाइंट पर लाला लाजपत राय, सीटीओ के पास लाल बहादुर शास्त्री, चौड़ा मैदान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित है। रिज पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी रिज पर वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें वीरभद्र सिंह के पूरे पॉलिटिकल करियर के दौरान के फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। रिज पर दौलत सिंह पार्क में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति के साथ स्थापित की गई है। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान शिमला शहर के चप्पे पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिमला पुलिस के अलावा रिजर्व बटालियन और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी असामाजिक तत्व पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम में पंडाल के भीतर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। ये नेता स्टेज पर बैठेंगे रिज मैदान पर भव्य स्टेज बनाया गया है। स्टेज पर सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा, सीएम, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री, केंद्र से आए कांग्रेस दिग्गज नेता बैठेंगे। ये दिग्गज शामिल होंगे सोनिया और प्रियंका गांधी के अलावा इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला, रजनी पाटिल, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला इत्यादि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रजनी पाटिल दो दिन पहले ही शिमला पहुंच चुकी हैं। विक्रमादित्य सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए विपक्ष को भी न्योता दे रखा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *