सोनारी लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और बाइक बरामद

Spread the love

गुरुवार को डीएसपी मनोज ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर में मरीन ड्राइव रोड डोबो ब्रिज स्थित गोलचक्कर के पास एक ट्रक (संख्या बीआर27एजी 7265) के चालक से दो अपराधियों ने सोने का लॉकेट लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।

जांच के क्रम में पुलिस ने बजरंग नगर, गोलमुरी निवासी हरदीप सिंह (25) और सर्कस मैदान, गोलमुरी निवासी विक्की सिंह उर्फ लंगर (29) को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट और अपराध में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 05बीएन5469) भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।