महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। उनके बेटे जय पवार ने पिता की अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान परिवार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता भावुक दिखे। परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से बारामती से प्रयागराज आया था। जय पिता की अस्थियां लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथ में अस्थियों का बॉक्स देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। एयरपोर्ट से संगम तक लंबे काफिले के साथ परिवार घाट तक पहुंचा। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा और NCP के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अजित पवार की ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकाली गई थी। 12 राज्यों से गुजरी यात्रा का समापन आज बेटे और परिवार की मौजूदगी में संगम में हुआ। राष्ट्रवादी नेता धीरज शर्मा ने बताया- परिवार समेत लाखों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और दादा के समर्थकों के लिए बहुत भावुक पल हैं। मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया। अजित दादा सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि देश की बड़ी राष्ट्रीय राजनैतिक शख्सियत थे। तस्वीरें देखिए- अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे में उनके साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई थी। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले गिर गया था और उसमें आग लग गई थी। अजित के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अजित पवार के अस्थि विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अजित पवार की अस्थियां लेकर बेटा नंगे पैर संगम पहुंचा:प्राइवेट जेट से परिवार प्रयागराज आया, भाजपा-NCP नेता जुटे
