सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीन हिस्सेदारी को लेकर पिता-पुत्र दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। आरोपी ने पहले अपने पिता को जीप से कूचला और बाद में तेजधार हथियार से सिर पर दो बार बार वार किए और बुजुर्ग पिता करीब दो घंटे तक गली में तड़फता रहा। किसी ने अस्पताल पहुंचाने हिम्मत नहीं दिखाई। आखिर डायल 112 की गाड़ी ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जिले के गांव अहमदपुर दारेवाला के 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जसवंत सिंह खेत से पानी लगाकर घर लौटे थे, तभी बेटे राम सिंह ने घर के पास गली में घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी बोले- बहन की जमीन हड़पना चाहता था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम सिंह पंजाब में अपनी विवाहित बहन की जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा था। कुछ समय पहले राम सिंह के जीजा की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद राम सिंह ही बहन की जमीन-जायदाद की देखरेख कर रहा था। उसने बहन की जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था, लेकिन पूरी रकम बहन को नहीं दी। जसवंत सिंह ने बेटी का हक मारे जाने पर राम सिंह को ऐसा करने से मना किया था। हालांकि, राम सिंह ने अपने पिता की बात नहीं मानी और अक्सर उनसे झगड़ा करता रहता था। इसी विवाद के चलते रविवार रात को घटना को अंजाम दे दिया। घटनाक्रम से जुड़े फोटोज: सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला: एक बेटे का पहले हो चुका निधन मृतक जसवंत सिंह के तीन बेटे और दो बेटी है। उनके एक बेटे की करीब 17-18 साल की उम्र में पांच साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा मानसिक रूप से निशक्त है। राम सिंह अपने पिता के साथ गांव में ही रहता था और खेती-बाड़ी करता था और खुद की कंबाइन मशीन है। राम सिंह के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी शामिल है। छोटे भाई के नाम थी गांव से बाहर जमीन, जिसे बेचा दरअसल, बाप-बेटे के बीच अक्सर जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। उसके पिता ने अपने छोटे बेटे के नाम गांव से बाहर बिज्जुवाली में दो से ढाई एकड़ ले रखी थी। आरोप है कि राम सिंह ने दो माह पहले उस जमीन को चुपके से बेच दिया और वह पिता की पुस्तैनी जमीन भी पूरी हड़पना चाहता था। रविवार रात करीब 10.30 बजे पिता जसवंत सिंह खेत से पानी लगाने के बाद घर की ओर आ रहा था। उसी वक्त राम सिंह अपने दो-तीन साथियों के साथ जीप में सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में गली के मोड़ पर उसने पिता को घेर लिया और पहले जीप से कूचलकर मारने की कोशिश की। बाद में वह जीप से नीचे उतरा और उसने पिता से बहस की और उनकी ढाडी तक खींच ली। तेजधार हथियार से सिर पर वार करके दो फाड़ कर दिए। राम सिंह वहां से घर चला गया। करीब दो घंटे जसवंत सिंह दर्द से करहाता रहा। डायल 112 की गाड़ी ने उसे डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। बहन के पति की भी जमीन विवाद में हुई थी हत्या बहन बयंत कौर पंजाब के गिदड़बां में शादी-शुदा है। उसने भी करीब 12 एकड़ जमीन ससुराल से दूसरी जगह पर मंधेर में ले रखी थी। करीब सालभर पहले उसके पिता की भी उसी के भतीजे ने हत्या कर दी और बोरी में डालकर राजस्थान कनाल में शव फेंक दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसका एक बेटा है।
सिरसा में बेटे ने पिता का किया मर्डर:जमीनी को लेकर अक्सर रहता था झगड़ा, बहन के हिस्से पर छिड़ा विवाद
