नारनौल में फौजी के पिता ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटका मिला शव; बेटा बोला- दम घुटने से गई जान

Spread the love

नारनौल में सदर थाना के गांव में एक फौजी के पिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता की मौत दम घुटने से हुई है। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान गांव थाना निवासी 60 वर्षीय मीर सिंह के नाम से हुई। उसने शनिवार शाम को अपने घर के कमरे के अंदर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसको फांसी के फंदे से उतारा। जिसके बाद उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा अस्पताल के डॉक्टरों ने मीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। एक बेटा सेना में कार्यरत मृतक मीर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था, उसका पूरा परिवार गांव से दूर खेत में ही रहता था। उसके दो बेटे हैं। जिनमें एक बेटा रवि फौज में लगा हुआ है। मीर सिंह के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि बेटे रवि ने कहा कि पिता मीर सिंह दमा के मरीज थे। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई है।