SO ने थाने में युवक को लात-घूसे मारे, VIDEO:दरोगा-सिपाही हंसते रहे; उन्नाव में जमीन के झगड़े में पकड़ा था

Spread the love

उन्नाव के एक थाने में थानाध्यक्ष ने युवक को लात-घूसे से पीटा। युवक चिल्लाया तो उसे गाली दी। पीटने से पहले उसको बेल्ट से डराया। 4 महीने पहले हुई इस घटना का रविवार को वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि थानाध्यक्ष राहुल सिंह वर्दी में भी नहीं हैं। पहले वह युवक को पहले बेल्ट दिखाकर डराते हैं। फिर पीटने लगते हैं। इस दौरान एसओ समेत दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव और अन्य सिपाही हंसते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में युवक को थाने लाया गया था। उसने नशे में पुलिसवालों से अभद्रता की थी, जिसके बाद उसे पीटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। पहले पिटाई की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… परसंडा गांव में रहने वाले पंकज को 4 महीने पहले जमीन विवाद में पुलिस थाने लेकर आई थी। उस दौरान पंकज शराब के नशे में था। उसने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पंकज का चालान कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान थाने में मौजूद एक महिला दरोगा ने वीडियो बना लिया था। यह वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों को अपशब्द कह रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी राहुल सिंह युवक पर नाराजगी जताते हुए गाली-गलौज करते हैं। उसे पीटते हैं। पहले उसे बेल्ट से डराते हैं। इसके बाद उसे थप्पड़ और लात से मारते हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पूरे मामले की जांच सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र को सौंपी है। एसएसपी ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। अगर जांच में किसी भी पक्ष की गलती सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन, इस दौरान आचरण भी मर्यादित होना चाहिए। वहीं, एसओ राहुल सिंह बिहार थाने में पिछले एक साल से तैनात हैं। राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी थाने में भूत-प्रेत का ड्रामा कर रहा था। थाना परिसर में गाली-गलौज कर रहा था। ————————— ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए
मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…