हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश:सेब बगानों को भारी नुकसान, एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त, तापमान सामान्य से 11॰C नीचे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर आज भारी बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। शिमला जिला के बाघी, नारकंडा, खिड़की, मड़ावग, खड़ापत्थर इत्यादि क्षेत्रों में हिमपात से सेब बगीचों को भारी नुकसान हुआ। लाहौल स्पीति के अटल टनल, सिसू, कोकसर में भी ताजा बर्फबारी हुई। इसके बाद सोलंग वैल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का पारा सामान्य से 14 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। इससे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 14.1 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18 डिग्री, मंडी का 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद 18.7 डिग्री, मनाली का 10.8 डिग्री कम होने के बाद 8.6 डिग्री, ऊना का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 22.4, शिमला का 8.5 डिग्री गिरने के बाद 11.4 डिग्री, धर्मशाला का 11.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 14 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे गिरा शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 4.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। नारकंडा का पारा 1 डिग्री और कुफरी का 1.5 डिग्री तक गिर चुका है। नाहन के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.9 डिग्री की कमी आने के बाद पारा 9.8 डिग्री रह गया है। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से ही बारिश जारी है। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 60.0, भटियात 52.6, बरठी 50.6, नैना देवी 48.6, सोलन 48.0, कोटखाई 47.1, कसौली 43.0, कंडाघाट 42.2, धर्मपुर में 38.6 और शिमला में 27.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पहाड़ों पर अभी भी बारिश-बर्फबारी जारी है। कल भी जारी रहेगी बारिश, 5 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग की माने तो आज रात में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिला में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर रात 11 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार है और कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा में येलो अलर्ट दिया गया है। परसों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। 12 अप्रैल तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 13 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ होगा। सेब बगीचों को भारी नुकसान ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर जहां बर्फ गिरी है, उन क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब बचाने को लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस टूट गए है। तापमान में गिरावट से सेब की फ्लावरिंग पर बुरा असर पड़ा है। इससे सेब की फसल लगने की संभावनाएं कम हो गई है। बागवानी विशेषज्ञ के अनुसार- सेब की फ्लावरिंग के वक्त अत्यधिक ठंड के कारण फसल पर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि फ्लावरिंग के दौरान औसत तापमान 14 से 15 डिग्री जरूरी होता। मगर आज दो दिन से औसत पारा 6 से 7 डिग्री तक गिर गया है। 125 सड़कें अवरुद्ध ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के बाद 125 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई है। इनमें ज्यादातर सड़कें शिमला और लाहौल स्पीति जिला की शामिल है। बर्फ जमने के बाद फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवजाही रुकी है।