औली से बद्रीनाथ तक हिमपात…बर्फ की सफेद चादर से ढके चमोली के गांव, चांदी जैसी चमक रही चोटियां, देखें नजारा

Spread the love

Chamoli News: जोशीमठ और चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फिर मौसम ने करवट ली है. औली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और नीति-मलारी घाटी में ताजा बर्फबारी से पूरी घाटी सफेद चादर से ढक गई है. औली में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. पाणा और ईराणी गांवों में भी हिमपात हुआ है. लगातार बर्फबारी से निचले इलाकों में तापमान गिर गया है और ठंड बढ़ गई है, जबकि स्थानीय लोगों और काश्तकारों के लिए यह राहतभरी खबर मानी जा रही है.