इन दिनों पूरा मध्यप्रदेश कोहरे के आगोश में है। रविवार की सुबह कोहरे की चादर के बीच हुई। भोपाल में सोमवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। रविवार को भी पूरे दिन घना कोहरा रहा। तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरे की वजह से प्रदेश के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि भोपाल और धार में बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, उमरिया, राजगढ़ समेत कई जिलों में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चली। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार सुबह भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। दूसरी ओर, सोमवार सुबह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, आगर-मालवा, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और कटनी में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, दिन में राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया में कोल्ड वेव का अलर्ट है। इन 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित भोपाल और धार में बदली स्कूल टाइमिंग
पचमढ़ी में सीट पर बर्फ…नौगांव में पारा 1 डिग्री:19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; भोपाल में तेज ठंड में सुबह 8 बजे स्कूल के लिए निकले बच्चे
