पहली घटना पिपला निवासी निधिराम महतो और उनकी पत्नी रूपाली महतो के साथ घटी, जब एनएमएल फ्लैट गेट के पास स्कूटी सवार ने रूपाली का पर्स झपट लिया। जबकि दूसरी वारदात थोड़ी ही देर बाद सामने आई, जब बिरसानगर की रहने वाली कोमल कुमारी बिष्टुपुर से घर लौट रही थीं। गोलमुरी चर्च के पास आरोपित ने उनके कंधे से टंगा पर्स छीन लिया। इस पर थाना कांड संख्या 137/25 दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित शुभम कुमार, जो विद्यापतिनगर का रहने वाला है, को लाल रंग की स्कूटी ( जेएच 05 बीएक्स 2164) सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में दोनों महिलाओं के पर्स, मोबाइल फोन, नकद 2750 रुपये, ज्वेलरी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और मेकअप सामान सहित कई वस्तुएं मिली हैं।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन और सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के अलावा उप निरीक्षक विकास कुमार, गौरव सिंह, सुभाष रजक, रफीक आलम सहित अन्य बल शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
