थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलुआ गोईठही से मदन मुसहर को पकड़ा है । तलाशी के दौरान 06 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
