इस दौरान 406 वाहनों की जांच हुई और 370 वाहनों से 12 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह आंकड़ा सामने आया। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने आंकड़े प्रस्तुत किए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति, ब्लैक स्पॉट, अतिक्रमण सड़क जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
मौके पर पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की भी समीक्षा की गयी।
बुधवार को हुई बैठक में कहा गया कि सितंबर माह में विभिन्न थाना स्तर पर कुल 406 वाहनों की जांच की गयी है। इसमें 370 वाहनों से 12 लाख 97 हज़ार 54 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि 257 बाइक सवार बैगर हेलमेट के बाइक चला रहे थे, जबकि 5 ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में कार्रवाई की गयी है। अप्रैल से सितंबर 2025 तक हिट एंड रन से जुड़े 162 घटनाएं दर्ज हैंं। इसमें से 69 मामलों में भुगतान किया जा चुका है। इसमें 28 बीमा कम्पनी के स्तर पर लंबित है। वहीं 43 जांच पदाधिकारी और 22 लाभुक स्तर पर लंबित है। इसी तरह इस वर्ष गुड सेमेरिटन के तहत 5 लोगों को लाभ प्रदान किया गया है।
मौके पर उपायुक्त ने वाहन जांच का दायरा बढ़ाने पर बल दिया।
डीसी ने एक्सीडेंट प्रोन एरिया की समीक्षा करते हुए डीटीओ को एक्सीडेंट प्रोन एरिया की सूची एनएच, एनएचएआई और आरसीडी को उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में मौजूद तीनों एजेंसियों के प्रतिनिधियों को लिस्ट के अनुसार उन सभी स्थलों पर रोड सेफ्टी के सभी उपकरण या उपाय करने पर बल दिया। उन्होंने निजी हॉस्पिटल्स की ओर से आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करवाने की बात कही। इसके लिए आवश्यकतानुसार सभी हॉस्पिटल प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की बात कही।
उन्होंने हिट एंड रन के मामलों, ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की समीक्षा की।
मौके पर डीएमओ, विभिन्न एसडीपीओ, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह, पलामू और चतरा सांसद प्रतिनिधि, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
